तेज रफ्तार वाहन के आमने-सामने से भीषण टक्कर में दर्जनों लोग घायल

MAHARSHI TIMES
0

 ओमप्रकाश वर्मा

 नगरा (बलिया)। नगरा-बेल्थरा मार्ग पर कोठिया चट्टी के पास शनिवार देर रात बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में लगभग एक दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। ये सभी घायल रसड़ा क्षेत्र में एक मांगलिक कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे।

राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बोलेरो चालक अमरेश तिवारी (50 वर्ष) और पिकअप चालक रामध्यान पांडे (बनारस निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की तेज आवाज का शोर होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया। एंबुलेंस की सहायता से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। कुछ गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए मऊ और बलिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हादसे में घायल अन्य लोगों की पहचान विजय शंकर (60 वर्ष), सुरेंद्र (65 वर्ष), करन (8 वर्ष), रामधन (55 वर्ष), रितेश (24 वर्ष), कृष्णा राजभर (15 वर्ष) और धर्मराज (60 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी बेल्थरा रोड क्षेत्र के तुर्तीपार और खैरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top