महर्षि टाइम्स
रसड़ा (बलिया) तहसील बार एसोसिएशन रसड़ा का चुनाव सोमवार को किया गया बड़े मसकत व कड़ी मुकाबला में अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार तिवारी को दो मतों से हरा कर जीत हासिल की और निर्वाचित हुए । नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।चुनाव अधिकारी उदय नारायण सिंह व उनके सहयोगी विपिन चंद्र श्रीवास्तव, भुवनेश्वर उपाध्याय, अमर बहादुर सिंह की देखरेख में हुए चुनाव में कुल 126 सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के प्रमोद कुमार सिंह को 64 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी संजय कुमार तिवारी को 62 मत हासिल हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र प्रताप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्रनाथ निर्वाचित घोषित किए गए।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पद पर अमरजीत भारती, अजय सिंह, कुंदन कनौजिया, बबलू प्रसाद, विंध्याचल भारती, विकास कुमार, रमेश यादव चुने गए। इससे पहले महामंत्री पद पर सुनील श्रीवास्तव, आय-व्यय निरीक्षक कपिलेश्वर दयाल, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर प्रदीप श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री प्रकाशन जयप्रकाश भारती, संयुक्त मंत्री प्रशासन अजीत ठाकुर के साथ ही कार्यकारिणी के सदस्य जमशेद अली, श्रीनिवास पांडे, अरविंद तिवारी, अखिलेश यादव, धीरेन्द्र सिंह को निर्विरोध चुने गए थे।इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष सुनील चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष द्वारिका सिंह, देवेंद्र सिंह, अजय सिंह, रामजी सिंह, जितेंद्र कन्नौजिया, केके तिवारी, अनिल प्रजापति, रविकांत श्रीवास्तव आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

