हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स 

बलिया। थाना हल्दी पुलिस रात्रि गश्त में मामूर थी कि मुखबीर खास की सूचना पर मुड़ाडीह से सोनवानी जाने वाले रोड पर हनुमान मंदिर से 200 मीटर पश्चिम हत्या से संबन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रयासरत थी कि अभियुक्त द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश *मनोज यादव पुत्र शिवधारी यादव निवासी ग्राम बबुआपुर कठही थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 32 वर्ष* के बायें पैर में गोली लगी है। पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश दिनांक 09.03.2026 की रात्रि में रौनक यादव उर्फ नकी यादव पुत्र नन्दजी यादव निवासी बबुआपुर कठही थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र 14 वर्ष की हत्या करके भाग गया था । घायल बदमाश मनोज यादव पुत्र शिवधारी यादव निवासी ग्राम बबुआपुर कठही थाना हल्दी जनपद बलिया को ईलाज हेतु तत्काल पुलिस टीम द्वारा सीएचसी सोनवानी अस्पताल भेजकर इलाज कराया गया । पकड़े गये बदमाश के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 46/2026 धारा 109 BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। तथा बाद उपचार थाना स्थानीय द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top