सफलता हासिल करने वाले युवाओं को अंग वस्त्रम स्मृति चिन्ह् भेंट कर सम्मानित किया- अनिता सिंह ग्राम प्रधान
होनहार युवाओं का सम्मान से सम्मानित करने से क्षेत्रीय युवाओं को संदेश मिलेगा - मुख्य अतिथि राजू सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष
ग्राम पंचायत में छात्र-छात्राओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी का बहुत ही जल्दी शुरू होगा - दीपक सिंह
युवाओं ने मेरे ग्राम पंचायत का क्षेत्र का जनपद में नाम रोशन किया मेरे और मेरे ग्राम पंचायत के तरफ से युवाओं के परिवारजनों को साधुवाद - प्रधान प्रतिनिधि दीपक सिंह
महर्षि टाइम्स
चितबड़ागांव बलिया। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नसीरपुर कलां स्थित बाबू उदय नारायण सिंह सभागार में ग्राम प्रधान अनिता सिंह पत्नी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में युवा अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें गांव में उल्लेखनीय अलग अलग क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले तीन युवा को अंग वस्त्रम स्मृति चिन्ह् भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत राष्टगान गाकर अभिनंदन पत्र पढ़कर सुनाते हुए दीपक कुमार सिंह ने कहा कि चन्दन सिंह का लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुए है वहीं अंकित सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम विकास अधिकारी वाराणसी मंडल में प्रथम स्थान आने पर, बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले सुंधाशु कश्यप का सहायक वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है जो गांव ही नहीं बल्कि क्षेत्र के लिए युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष राजू सिंह ने कहा कि विकास खंड सोहांव का अति पिछड़ा इलाका में भारतीय सेना में, अनुसंधान के क्षेत्र में, वित्तीय कोश के क्षेत्र में ,ये होनहार युवाओं का सम्मान से सम्मानित करने से क्षेत्रीय युवा को नया संदेश मिलेगा। उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि विवेक सिंह व महर्षि टाइम्स समाचार पत्र के संपादक जितेंद्र सिंह बिकास सहित मनीष सिंह, राकेश सिंह, बेनीमाधव सिंह,प्रहलाद सिंह, चंद्रभूषण सिंह, धीरज सिंह, प्रहलाद सिंह, जयशंकर सिंह ब्रजराज सिंह, मुन्ना सिंह, जितन नेता, गामा कश्यप, भीम कश्यप, छबिलाल कन्नौजिया, सुगन राजभर, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह व संचालन ललन सिंह ने किया।
सुंधाशु कश्यप सहायक वैज्ञानिक पद पर चयन
सुधांशु कश्यप के पिता भीम कश्यप









