रसड़ा(बलिया) रसड़ा-मऊ मार्ग के चंद्रशेखर आजाद चौराहा के समीप रविवार की शाम ट्रेलर के धक्के से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। रसड़ा बाहरी गांव के गढ़िया निवासी नेता नाम से मशहूर अब्दुल हकीम उर्फ मुन्ना नेता 55 अपनी रोडवेज की समीप जनरल स्टोर की दुकान बंद कर साइकिल घर आ रहे थे कि चंद्रशेखर आजाद चौराहा के समीप बलिया से कासिमाबाद जा रही ट्रेलर ने धक्का मार दिया। धक्का लगते ही अब्दुल हकीम सड़क पर गिर पड़े। लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां इलाज के दौरान उन्होंने ने दम तोड़ दिया। मुन्ना नेता कई बार प्रधानी का चुनाव भी लड़ चुके हैं। कांग्रेस सपा सहित कई पार्टियों के सक्रिय सदस्य रह चुके थे। अब्दुल हकीम की मौत की खबर लगते ही स्वजनों में कोहराम मच गया वही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जूट गई है।
ट्रेलर की धक्के से साईकिल सवार की मौत
March 02, 2026
0
लल्लन बागी
