बिल्थरारोड से रणजीत सिंह
बिल्थरारोड (बलिया) सीयर ब्लॉक के डकवरा हाल में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर एस के मिश्रा के अध्यक्षता में एक दिवसीय पशु पालकों को विभिन्न योजनाओं के बारे में दिलाई जानकारियां जहाँ की सबसे सराहनीय कार्य गाँव में धरातल पर सरकार की योजना शतप्रतिशत लाने के लिए नोडल अधिकारी पंचायत सचीव /पंचायत सहायक हैं जिनके आईडी से सभी विभागों के मानक अनुसार उस परिवार तक योजना पहुंचे जो कि आज पुरे बलिया जनपद में सचीव की 260 क्लस्टर है इसके अलावा सभी ग्राम पंचायत में पंचायत भवन पर पंचायत सहायक तैनात है जिसके माध्यम से सभी विभागों में इन लोगों से काफी भरोसा मिल रहा है तथा जरूरत लोगों की चिन्हित कर योजना की लाभ मिलता है वही पशु पालन सम्बंधित आर्थिक मजबुत करने के लिए गाँव में ही उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर रामा कान्त गौतम ने भी टिप्स बकरी पालन करने के लिए 90% अनुदान राशि मिल रहा है व मुर्गी पालन करने के लिए अनुसुचित समुदाय के लिए 100% छुट पर योजना चलाई जा रहीं हैं तथा वही अन्य समुदाय के लिए भी योजना पशु पालन विभागों के द्वारा चलाई जा रहीं हैं तथा दुसरे प्रान्तों से देशी नश्ल की गाय की खरीद पर 2 लाखों तक की राशि पर 80 हज़ार प्रोत्साहन राशी मिल रहा है जिसके लिए सभी योजना का लाभ लेने के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के नाम से संबंधित पशु चिकित्सालय पर आवेदन पत्र जमा किये जायेंगे वही इस मौके पर पशु पालक, रणजीत सिंह,, संतोष वर्मा, ओमकार, दिनेश वर्मा, चन्दन, आदि तथा पंचायत सहायकों के साथ साथ काफी संख्या में पशु पालक व दुग्ध डेरी फार्म वाले मौजूदा रहें इस मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर विनोद कुमार, अजय यादव, अभय सिंह पशु धन प्रसार अधिकारी महबूब अख्तर, अखिलेश कुमार यादव, सत्य प्रकाश सोनकर , चन्द्रभुषण कुमार तथा प्रशिक्षण संचालन पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर राजेश कुमार ने किया ।

