शैलेश सिंह
बैरिया,बलिया : स्थानीय क्षेत्र के जयप्रकाशनगर( दलजीत टोला) में श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए चल रहे महायज्ञ के दूसरे दिन जलाधिवास व अरणि-मंथन के साथ धार्मिक मंच का भी आयोजन भी किया गया जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों व समाजसेवी क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भाग लिया । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश जी ने धार्मिक मंच पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर से विकास के रास्ते खुलते हैं। मंदिर जाते समय ईमानदारी झलकती चाहिए। सिताबदियारा गांव,जहां के एक संत ने जयप्रकाश इंटर कालेज, अस्पताल का निर्माण कराए, उनकी मिशाल आज भी लोग देते हैं। आज के समय में पैसे बहुत से लोग कमाते हैं, लेकिन अपनी कमाई का पैसा जो समाज में खर्च करें, विकास कार्यों में खर्च करें, वह व्यक्ति महानता की सूची में शामिल होता है। उन्होंने आयोजक रामबाबू यादव "राम" के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह मंदिर
बनाकर राम ने सनातन धर्म का ध्वज फहराने का कार्य किए है। इस मौके पर एक हजार महिला और पुरुष को अंग वस्त्र, 900 बच्चों को ड्रेस, दिव्यागजनों को उपकरण आदि का भी उपसभापति ने वितरित किए। कार्यक्रम में से पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी पहुंचकर मंदिर में दर्शन किए। इस अवसर पर उपजिलाअधिकारी आलोक प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैशी, जैनेन्द्र कुमार सिंह, दशरथ यादव, ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव, बच्चा यादव, सुरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, रामायण यादव, चंदन यादव सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अध्यक्षता आनंद बिहारी सिंह और संचालन लवकुश सिंह ने किया।

