महर्षि टाइम्स
बैरिया बलिया। थाना बैरिया पर मुखबीर द्वारा सूचना दी गयी कि जयप्रकाश नगर के भवन टोला बंधे से होकर पिकअप वाहन में भरकर शराब नदी के रास्ते नाव से बिहार ले जायी जाएगी, मुखबीर की सूचना पर उ0नि0 फैजुद्दीन सिद्दिकी मय हमराह एस0टी0एफ0 तथा प्र0नि0 बैरिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह मय हमराह पुलिस बल के साथ भवन टोला बंधा से कुछ पहले ही रूककर पिकअप वाहन का इंजतार करने लगे तभी सामने से एक पीकअप आती हुयी दिखाई दिया कि मुखबिर ने इशारा करके बताया कि साहब यह वही पिकप है जिसके साथ एक अन्य पिकअप और आती हुई दिखाई दिया । उक्त दोनों पिकअप भावनटोला बंधे से नदी की तरफ जाने लगे की पुलिस वालों ने अपने-अपने वाहन से पिकअप वाहन का पीछा करते हुए वाहन की तरफ गये की आगे भागने का रास्ता न होने के कारण पिकअप चालकों ने वाहन को रोककर तथा वाहन चालक व सवार उतरकर भागने लगे कि पुलिस वालों ने पकड़ लिया, पकड़ने गये अभियुक्तगण से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम *1.धर्मजीत भारती पुत्र सुरेन्द्र राम निवासी हुसैनाबाद बांसडीह बलिया उम्र 22 वर्ष, 2. करन कुमार शाह पुत्र राम बहादुर शाह निवासी बैरिया थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र 21 वर्ष 3. पिण्टू प्रसाद पुत्र स्व0 ननकू प्रसाद निवासी बहादुरपुर कोतवाली बलिया उम्र 34 वर्ष* बताया तथा शराब के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताये कि सुमित सिंह व राजा गुप्ता के गोदाम जो बैरिया में है से लेकर आ रहे है और अमरजीत सिंह पुत्र स्व0 चन्द्रहास सिंह व गौतम सिंह पुत्र विधाता सिंह निवासीगण भवनटोला थाना बैरिया जनपद बलिया के द्वारा शराब मंगायी गयी थी जिसे वह लोग नदी से नाव के माध्यम से बिहार ले जाते । पिकअप वाहनों को चेक किया गया तो 49 पेटी रायल स्टेज 750 एमएल व आफिसर्स च्वाईस फ्रूटी 138 पेटी व आफटर डार्क 03 पेटी, 8पीएम 30 पेटी, 19 पेटी रायल स्टेज 375 एमएल, 07 पेटी सिमरन आफ मिन्टी जामुन 246 पेटी कुल 2152.2 लीटर शराब व किंगफिशर बियर कुल 2700 लीटर इस प्रकार कुल 471 पेटी में कुल 4852.2 लीटर शराब बरामद अनुमानित कीमत लगभग 23,00,000 रूपये बरामद हुआ । उपरोक्त बरामदगी के क्रम में थाना बैरिया जनपद बलिया पर मु0अ0सं0 76/26 धारा 60(1)/63 आबकारी अधिनियम बनाम *1.धर्मजीत भारती पुत्र सुरेन्द्र राम निवासी हुसैनाबाद बांसडीह बलिया 2. करन कुमार शाह पुत्र राम बहादुर शाह निवासी बैरिया थाना बैरिया जनपद बलिया 3. पिण्टू प्रसाद पुत्र स्व0 ननकू प्रसाद निवासी बहादुरपुर कोतवाली बलिया 4.सुमित सिंह(बैरिया गोदाम) पुत्र/सा0 अज्ञात 5.सुनील गुप्ता उर्फ राजा गुप्ता(बैरिया गोदाम) पुत्र शिवानन्द गुप्ता सा0 अज्ञात 6.अमरजीत सिंह पुत्र स्व0 चन्द्रहास सिंह सा0 भवन टोला थाना बैरिया जनपद बलिया 7.गौतम सिंह पुत्र विधाता सिंह सा0 भवन टोला थाना बैरिया जनपद बलिया 8.अजय अग्निहोत्री पुत्र जयशंकर निवासी 538 चक नम्बर 115 शिव नगर मसवानपुर कल्याणपुर रावतपुर कानपुर (वाहन स्वामी) 9.पंकज कुमार पुत्र त्रिभुवन सा0 रामपुर उदयभान थाना कोतवाली जनपद बलिया (वाहन स्वामी)* के पंजीकृत किया गया । बरामदशुदा दोनों पिकअप वाहनों को अन्तर्गत धारा 207 MV Act में सीज किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
