ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अमहर न्याय पंचायत के प्रतिभागी रहे चैम्पियन

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

रसड़ा (बलिया)  रसड़ा शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं न्याय पंचायत कटहुरा के परिसर में मंगलवार को ब्लाक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें परिषदीय विद्यालय के भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, खो-खो, दौड़ सहित अन्य कई रोमांचक प्रतियोगिताओं में अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन कर सभी को रोमांचित कर दिया। इस क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रसड़ा प्रभाक राव, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह, आदर्श नगर पालिका के चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल ने खंड शिक्षाधिकारी रसड़ा पवन सिंह के साथ दीप प्रज्जवलित कर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। इस ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्याय पंचायत अमहर के प्रतिभगियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि मुड़ेरा न्याय पंचायत द्वितीय व अठिलापुरा न्याय पंचायत के प्रतिभागियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खंड शिक्षाधिकारी पवन सिंह ने चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल सहित अन्य अतिथियों संग सभी मेधावियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि अपनी शानदार मेधा से अपने-अपने विद्यालय को गौरान्वित करने वाले ये प्रतिभागी जनपद व मंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में चयनित होकर स्वयं व जनपद का नाम रोशन करेंगे। इस कीड़ा प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिवांनद शाह, बलवंत सिंह, गणेश यादव, मुकेश सिंह, प्रधाननाध्यापक रामध्यान, रणविजय सिंह, राजकुमार सिंह, नमोनरायण सिंह, धर्मेद्र प्रताप सिंह आदि शिक्षिकों की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top