नगरा पुलिस ने चलाया मिशन शक्ति अभियान महिलाओं को किया जागरूक

MAHARSHI TIMES
0

ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया)। पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दुर्गा चौक और हनुमान चौक बाजार में महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

उपनिरीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह, महिला कांस्टेबल राखी मिश्रा और कांस्टेबल रमेश चौहान ने पुलिस टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न पुलिस सहायता केंद्रों और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया।

पुलिस टीम ने मिशन शक्ति केंद्र, महिला पुलिस बीट, मिशन शक्ति कक्ष और महिला परामर्श केंद्र की भूमिका समझाई। यह भी बताया गया कि ये केंद्र शिकायतों के निस्तारण, परामर्श, सहयोग और त्वरित कार्रवाई के लिए सदैव सक्रिय रहते हैं।

महिलाओं को छेड़खानी, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, पीछा करने (स्टॉकिंग) या उत्पीड़न जैसी किसी भी स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और पीड़ित महिला को तुरंत सुरक्षा व सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। अभियान के दौरान "नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन" और सरकार के संकल्प "सशक्त नारी, समृद्धि प्रदेश" का संदेश प्रमुखता से दिया गया। विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए

स्थानीय लोगों ने नगरा पुलिस द्वारा महिलाओं के हित में चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान की सराहना की।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top