जेएनसीयू में संविधान दिवस पर संगोष्ठी, संविधान जागरूकता रैली तथा प्रतिज्ञा का आयोजन

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति प्रो0 संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी, संविधान जागरूकता रैली तथा संविधान की प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारम्भ संविधान निर्माताओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डाॅ0 प्रवीण नाथ यादव ने भारतीय संविधान के ऐतिहासिक सहित समस्त पक्ष पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। आपने बताया कि भारत का संविधान अपने आप में सम्पूर्ण को समाहित किए गए है। संविधान ही है, जो हम सभी नगरिकों को सुरक्षा एवं सम्मान प्रदान करता है। इसलि, प्रत्येक विद्यार्थी को संविधान का अध्ययन करना चाहिए और उसके समस्त विचारों को अपने जीवन में आत्मसात् करना चाहिए। श्री योगेश उत्तम, सहायक आचार्य, विधि विभाग ने संविधान के निर्माण की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। आपने बताया आज के ही दिन, संविधान को संविधान सभा ने आत्मसात् किया था, भारत सरकार ने 2015 से प्रत्येक वर्ष आज के ही दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया और उस समय से प्रत्येक वर्ष संविधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। आपने संविधान की भूमिका, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा सामाजिक समरसता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर समाज कार्य विभाग के छात्र नन्दन सिंह तथा सोनू सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन नितेश पाठक और धन्यवाद मन्टू कुमार साहनी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन समन्वयक, डाॅ- प्रियंका सिंह, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आई.क्यू. ए. सी.) ने किया। इस अवसर में डाॅ. नीरज सिंह, डाॅ. संजीव कुमार, डाॅ. रंजना मल्ल, डाॅ. अभिशेक मिश्रा, डाॅ. रजनी चैबे, डाॅ. संदीप यादव तथा परिसर के समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। संगोष्ठी के पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना (एन. एस. एस.), परिसर इकाई तथा विश्वविद्यालय परिसर के समस्त विभागों के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर से बसंतपुर गाँव तक संविधान जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें परिसर के विधार्थियों तथा प्राध्यापकगण ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। रैली के माध्यम से नागरिक अधिकार, कर्तव्य एवं संविधान के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। संविधान दिवस के अवसर पर अंतिम कार्यक्रम के रूप में विश्वविद्यालय परिसर स्थित राजनीति विज्ञान तथा विद्यि विभाग ने संयुक्त रूप से संविधान की प्रतिज्ञा का आयोजन किया। संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए समस्त विद्यार्थियों को प्रस्तावना की प्रतिज्ञा दिलाई गई। विद्यार्थियों को संविधान की प्रतिज्ञा डाॅ. छबिलाल ने दिलाई। प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता, विद्यि विभाग, डाॅ. अजय कुमार चैबे ने किया। इस प्रतिज्ञा के माध्यम से विधार्थियों के मध्य राष्ट्रीय एकता, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और नागरिक जागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त प्राध्यापगण एवं बड़ी संख्या में विधार्थियों ने प्रतिभाग किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top