ओमप्रकाश वर्मा
नगरा(बलिया)। नगर पंचायत के लोकप्रिय व चर्चित भाजपा नेता पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरविंद नारायण सिंह की माता भानमती सिंह 95 वर्ष शुक्रवार की रात्रि करीब 11 बजे निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही नगर पंचायत में चारों ओर शोक छा गया तथा उनके दरवाजे पर सान्तवना व्यक्ति करने वालों की तांता लग गया। उनकी अन्त्येष्टि उजियार घाट पर शनिवार हुई मुखाग्नि बड़े पुत्र प्रेमनारायण सिंह ने दिया। श्रीमती भानुमती सिंह काफी दिनों से बिमार चल रही थी। शुक्रवार की रात में करीब 11बजे निधन हो गया। उनके निधन से बुद्धिजीवी वर्ग के लोग उनके निवास पर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। श्रीमती भानुमती सिंह बहुत ही मधुर स्वभाव की थीं तथा मिलनसार स्वभाव के चलते ही उनकि लोग सम्मान करते थे। इस मौके पर भाजपा नेता छट्ठू राम, पूर्व प्रधान काशी नाथ जायसवाल, पूर्व प्रधान प्रहलाद सिंह, प्रधान जय प्रकाश यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति देवा भाई, भाजपा जिलामंत्री आलोक शुक्ला, मिलन राम, कमलेश सिंह, संजय पाण्डेय, आचार्य ओमप्रकाश वर्मा, जयप्रकाश जायसवाल, पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, सत्येन्दू सिंह, सुशील नारायण सिंह, आदित्य नारायण सिंह, मनोज खरवार, तराऊ गुप्ता, महावीर जी बरनवाल, शिवनाथ सिंह, लाल बहादुर सिंह, फतेह सिंह, बाबूराम सिंह, हरिन्द्र सिंह, गुड्डू सिंह, गुड्डू पाण्डेय, प्रमोद पाठक, रामजी सोनी, कृपाशंकर बरनवाल, शशि चौरसिया, सूर्य प्रकाश सिंह, संजय सिंह, अमर सिंह तमाम क्षेत्र की महिलाएं आदि मौजूद रहीं।

