बिल्थरारोड से रणजीत सिंह की रिपोर्ट
बिल्थरारोड।(बलिया) क्षेत्र के शिवपुर मठिया गांव निवासी पुराने भाजपा नेता रमाशंकर यादव बिहार में प्रचण्ड बहुमत से एनडीए की सरकार बनने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज के खात्मे को लेकर प्रचण्ड बहुत के साथ नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया है। एनडीए की सरकार में बिहार की जनता अपने को सुरक्षित महसूस कर रही है। चारो तरफ विकास ही विकास दिख रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हैट्रिक के साथ पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त है। माफियाराज खत्म हो गया। जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। विकास धरातल पर दिख रहा है। ऐसे में प्रदेश की जनता 2027 में भाजपा को प्रचण्ड बहुत से जितायेगी।
