रामलीला के दूसरे दिन मंचित हुआ राम जन्म का भव्य दृश्य

MAHARSHI TIMES
0

ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा/बलिया । सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वावधान में जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में मंगलवार की रात दूसरे दिन का मंचन किया गया। मंचन में रावण के अत्याचार से व्यथित समस्त देवी-देवताओं द्वारा भगवान नारायण की स्तुति की गई। उनकी प्रार्थना पर भगवान विष्णु ने पृथ्वी लोक पर जन्म लेने का संकल्प किया और अयोध्या नगरी में राजा दशरथ के घर श्रीराम का जन्म हुआ।

राम जन्म के इस पावन प्रसंग पर पूरे पंडाल में उल्लास और भक्ति का वातावरण बन गया। सोहर गूंजने लगे और श्रद्धालु "जय श्रीराम" के उद्घोष से भाव-विभोर हो उठे।

मुख्य सेवक के रूप में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार राय, प्रभारी चिकित्सा नगर के डॉ. राहुल सिंह एवं संजय सोनी ने भगवान श्रीराम को तिलक, माला अर्पण और आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति द्वारा मुख्य सेवकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय प्रकाश, राजेश गुप्ता,  शशि प्रकाश कुशवाहा, हरे राम गुप्ता, रामायण ठाकुर, के.पी. यादव, रिंकू गुप्ता, मनु मद्धेशिया, उदय नारायण वर्मा, बृजमोहन गुप्ता, सुनील गुप्ता, गणपति मुन्ना सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अयोध्या से आए कलाकारों ने पत्थर मंदिर मठाधीश मनीष दास के नेतृत्व में इस दिव्य दृश्य का प्रभावी मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top