उपमहानिरीक्षक द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी अधिकारी और प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी के साथ की गई बैठक
उप महानिरीक्षक द्वारा आर0डी0 त्रिपाठी हाल पुलिस लाइन बलिया में आर0टी0सी0 प्रशिक्षुओं के साथ किया गया सैनिक सम्मेलन ।
महर्षि टाइम्स जितेन्द्र सिंह
बलिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह के जनपद बलिया में आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस लाइन बलिया में सलामी गार्ड द्वारा सलामी दी गयी, उपमहानिरीक्षक द्वारा सलामी गार्ड का अभिवादन स्वीकार किया गया ।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के साथ पुलिस लाइन बलिया के सभागार कक्ष में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारीगण के साथ अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।
बैठक में जनपद में माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने एवं थानों व कार्यालयों में अपनी समस्या लेकर आये जनता के प्रति अच्छा व्यवहार किये जाने हेतु निर्देशित करते हुये जनता के प्रार्थना पत्र का समय से निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये तथा जनपद के समस्त थानों एवं कार्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।
महिला सम्बन्धित अपराध की रोकथाम व तत्काल कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
पूर्व में हुई हत्या, डकैती, लूट, नकबजनी एवं महिला संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही करें ।
अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलवाने एवं गैंग पंजीकृत कराने की कार्यवाही की जाए ।
ऐसे अपराधी जिन पर गैंगेस्टर की कार्यवाही हुई हो उन अपराधियों द्वारा अपराध मे अर्जित चल-अचल सम्पत्तियों का पता लगाकर कुर्की/ जप्तीकरण की कार्यवाही की जाये आदि निर्देश दिये गये ।
तत्पश्चात उपमहानिरीक्षक द्वारा आर0डी0 त्रिपाठी हाल पुलिस लाइन बलिया में आर0टी0सी0 प्रशिक्षुओं के साथ सैनिक सम्मेलन किया गया। सैनिक सम्मेलन में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण की बात को सुना गया व संबंधित को आदेश निर्देश दिये गये ।
निरीक्षण व सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास यादव , व जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।







