महर्षि टाइम्स
रसड़ा बलिया। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड लखनऊ के मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र धर्मागतपुर, रतनपुरा, मऊ द्वारा रतनपुरा में सिलाई एवं ब्यूटीपार्लर पर आधारित प्रशिक्षण के 4थे बैच का उद्घाटन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण का उद्घाटन के मुख्य मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के पूर्व सदस्य श्री हरेंद्र कुमार प्रजापति तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, बलिया सुश्री संस्कृति गुप्ता थी। हरेंद्र कुमार प्रजापति एवं सुश्री संस्कृति गुप्ता द्वारा विभागीय योजनाओं एवं सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्राचार्य अभय कुमार द्विवेदी द्वारा प्रशिक्षण की विस्तृत रूपरेखा के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र सिंह तथा अध्यक्षता मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य अभय कुमार द्विवेदी ने किया।
अन्य उपस्थित जनों में मिथिलेश यादव शैलेंद्र कुमार सिंह सहित प्रशिक्षण केन्द्र के समस्त कर्मचारी प्रमुख थे।
