ओमप्रकाश वर्मा
नगरा(बलिया) नगर पंचायत के भाजपा नेता जयप्रकाश जायसवाल के आवास पर मनीष कुमार (जेई पीडल्लूडी) का आगमन हुआ। जिनके कुशल नेतृत्व में नगरा बाजार का चौड़ीकरण सड़क, डिवाइडर, नाली, स्ट्रीट लाइट, चौराहे का सुन्दरीकरण से सम्बन्धित सम्बंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुआ। इन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यदायी संस्था सीएसआईएल द्वारा ये कार्य होना है, जोकि सड़क के दोनों तरफ 33 फिट भूमि अधिग्रहण होना हैं. जो उत्तम क्वालिटी के साथ किया जायेगा। इस कार्य का शुभारंभ दुर्गा पूजा के बाद होगा।
