अपर पुलिस अधीक्षक (द.) कृपा शंकर ने अभियोजन अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ की संयुक्त मीटिंग ।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया । पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन बलिया के सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक  कृपा शंकर द्वारा संयुक्त निदेशक  दिनेश त्रिपाठी आदि अधिकारियों व मानिटरिंग सेल, कोर्ट मुहर्रिर, सम्मन सेल के प्रभारी/अधिकारी तथा जनपद के समस्त पैरोंकारों/कर्मचारियों के साथ मीटिंग की गयी । जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के तहत अधिक से अधिक टॉप 10 माफिया सम्बन्धित अपराधियों को सजा दिलायी जाए । इसके साथ ही साथ एनडीपीएस एक्ट, पॉक्सो एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, सीएम  डैश बोर्ड और जघन्य अपराधों के विषय में प्रभावी पैरवी व तामिला सुनिश्चित की जा सके, जिससे अधिक से अधिक अभियुक्तों के विरुद्ध सफल अभियोजन कार्यवाही संभव हो सके । 

इस मीटिंग में SPO पी0एन0 स्वामी, APO  बीरपाल सिंह, DGC संजीव कुमार सिंह, ADGC  विजय शंकर पाण्डेय, AD. DGC विष्णुदत्त पाण्डेय, ADGC विमल कुमार राय, ADGC  अजय कुमार तिवारी, ADGC  देनवनारायण, ADGC  संदीप कुमार तिवारी, ADGC  अशोक कुमार ओझा, ADGC  विनोद कुमार भारद्वाज, ADGC  विनय कुमार सिंह व पुलिस विभाग से प्रभारी मॉनिटरिंग सेल निरीक्षक हरिशंकर सिंह, प्रभारी DCRB निरीक्षक अशोक कुमार, रीडर निरीक्षक  हरेराम मौर्य, प्रभारी सम्मन सेल तहसीलदार सिंह, व जनपद के समस्त थानों के पैरोंकार, कोर्ट मोहर्रिर मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top