फाइल फोटो मृतक अंकुर सिंह गोलू
बाइट क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता
ओमप्रकाश वर्मा
नगरा बलिया थाना क्षेत्र के वीरचंद्रहा गांव में एक दुखद घटना सामने आई। ललित सिंह के इकलौते पुत्र अंकुर सिंह गोलू ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंकुर प्राइवेट नौकरी करता था और महज 10 दिन पहले ही घर लौटा था।
घटना के दिन अंकुर के पिता पशुओं की खरीद-बिक्री के लिए बाहर गए थे। घर पर उसकी मां और बहन मौजूद थीं। दोपहर के समय अंकुर घर से निकला। वह गांव के पश्चिम स्थित एक बागीचे में गया। वहां उसने आम के पेड़ की डाली से फांसी लगा ली।
ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता शव देखा और पुलिस को सूचित किया। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच की। स्थानीय लोगों के अनुसार अंकुर ने दो साल पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था।
थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

