अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के पदाधकारियों का हुआ चयन

MAHARSHI TIMES
0

लल्लन बाग़ी 

रसड़ा (बलिया) अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा तहसील ईकाई रसड़ा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक गुरूवार को रसड़ा तहसील परिसर स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर पर जिलाध्यक्ष मुन्जी गोंड की अध्यक्षता में हुई जिसमें रसड़ा तहसील के पदाधिकारियों का चयन सर्व सम्मति से किया गया। रसड़ा तहसील क्षेत्र के नफरेपुर गांव निवासी राकेश कुमार गोंड को तहसील अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया वहीं सहरोजा के अजय गोंड को उपाध्यक्ष, धमर्जा के चंदन गोंड को महामंत्री एवं नगरा के मनोज गोंड को कोषाध्यक्ष का पद सौंपा गया। नव नियुक्त अध्यक्ष राकेश कुमार गोंड ने स्वजातीय बंधुओं को विश्वास दिलाया कि अन्याय व उत्पीड़न के खिलाफ वे संघर्षरत रहेंगे और गोंड समाज के युवाओं को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनाने में विभागीय अधिकारियों द्वारा की जा रही हिला-हवाली के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू करेंगे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top