डूबें युवक का शव दुसरे दिन मिला, चीख पुकार से माहौल गमगीन

MAHARSHI TIMES
0

संवाददाता / हिमांशु दुबे

बलिया । हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखियां गंगा घाट पर डूबे युवक का शव मंगलवार की सुबह नदी में उतराया मिला, जिसे नाविकों ने बाहर निकाला। युवक का शव देख न सिर्फ घर-परिवार, गांव के लोग भी बिलखने लगे। परिजनों के करुण-क्रंदन और चीत्कार से गंगा किनारे का माहौल गमगीन हो उठा। पुलिस ने पंचायतनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना नवरात्रि के पहले दिन यानी सोमवार की है, जब सहतवार थाना क्षेत्र के दतौली निवासी रितेश सिंह (24) अपने चार साथियों के साथ कलश स्थापना करने के लिए गंगा जल और मिट्टी लेने के लिए पचरुखिया घाट पर पहुंचा था। गंगा नदी में स्नान करते समय रितेश का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया।साथियों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। एनडीआरएफ टीम ने डूबे युवक की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार की सुबह घटनास्थल से कुछ दूरी पर युवक का शव उतराया मिला। रामगढ़ चौंकी इंचार्ज कृपा शंकर सिंह ने बताया कि शव का पंचायतनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top