नीलगाय ने किसान पर किया हमला, जिला अस्पताल रेफर

MAHARSHI TIMES
0

संवाददाता / हिमांशु दुबे 

(बांसडीह), बलिया । मनियर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक नीलगाय ने किसान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सोमवार सुबह कृष्ण पाल सिंह उर्फ सपन सिंह अपने धान के खेत की फसल देखने गए थे। वहां पहले से मौजूद नीलगाय ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में किसान के पैर और चेहरे पर चोटें आईं। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने नीलगाय को भगाया और घायल किसान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह नीलगाय किसान के खेत के पास स्थित सफेदे के बगीचे में रहती थी। कुछ समय पहले जंगली जानवरों ने नीलगाय के बच्चे को मार दिया था। माना जा रहा है कि बच्चे की मौत से गुस्साई नीलगाय ने किसान पर हमला किया। क्षेत्र के किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों से इस समस्या पर ध्यान देने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top