महर्षि टाइम्स
बलिया। थाना नरही पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को मिली सफलता, आबकारी निरीक्षक विनय कुमार राय क्षेत्र 01 सदर व आबकारी निरीक्षक संदीप यादव क्षेत्र 3 बांसडीह मय हमराह आबकारी का0 बबलु कुमार, आबकारी का0 अतुल सिंह, आबकारी का0 जितेन्द्र कुमार, आबकारी का0 शिवपूजन अवैध शराब की बिक्री परिवहन एवं रोकथाम के संबन्ध में भरौली गोलम्बर के पास भ्रमणशील थे कि जरिए मुखबीर खास सूचना मिली कि गाजीपुर की तरफ से शराब लदी एक ट्रक आ रही है जो भरौली होते हुए बिहार की तरफ जायेगी इस सूचना से थानाध्यक्ष नरही वीरेन्द्र कुमार सिंह को अवगत कराया गया कुछ समय बाद थानाध्यक्ष नरही वीरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह का0 रमेश यादव, का0 त्रिवेन्द्र कुमार को साथ लेकर पहुँचे दोनों टीमों के द्वारा कोरण्टाडीह चौकी से कुछ दूर पहले ही गाजीपुर की तरफ से आ रही ट्रक को टार्च की रोशनी व डण्डे से रुकने का इशारा किया गया तो ट्रक ड्राइवर वाहन को कुछ दूर पहले ही रोकते हुए कूदकर भागने लगा, रोड के किनारे लगे पेड़ पौधे व सब्जी के खेत का सहारा लेते हुए झाड़-झंखाड़ में घुस गया, दोनों टीमो द्वारा पीछा किया गया लेकिन ट्रक ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, अन्ततः जब वह नही मिला तो वापस आकर मौके पर पकड़ी गयी ट्रक वाहन नं0 UK 04 CC 1533 की हमराहीयों की मदद से ट्रक के पीछे ढाले में चेक किया गया तो उसमे ढेर सारी आलू की बोरियाँ भरी हुयी थी बोरियों को हटवाकर चेक किया गया तो ढाले के अन्दर शराब के कार्टून रखे हुए पाये गये । उपरोक्त ट्रक को कब्जा पुलिस लेते हुए ट्रक से *रायल स्टैग 750 ML- 150 पेटी प्रत्येक में 12 पीस, रायल चैलेंज 750 ML- 133 पेटी प्रत्येक में 12 पीस व 162 पीस बिना पेटी के, इमपीरियल ब्लू 375 ML- 22 पेटी प्रत्येक में 24 पीस, 10 पीस बिना पेटी के, इम्पीरियल ब्लू 180 ML- 25 पेटी प्रत्येक में 48 पीस, मेगडावल नं01 750 ML- 4 पेटी प्रत्येक में 12 पीस व 25 पीस बिना पेटी के, मेगडावल नं01 375 ML- 19 पेटी प्रत्येक में 24 पीस, 140 पीस बिना पैकेट के, ब्लू स्ट्रोक 180 ML- 11 पेटी प्रत्येक में 48 पीस व 420 पीस बिना पेटी के, डिस्काउण्ट ब्राण्ड 180 ML- 14 पेटी प्रत्येक में 48 पीस व 340 पीस बिना पैकेट के, किंग फिशर बीयर केन 500 ML- 117 पेटी प्रत्येक में 24 पीस व 990 पीस बिना पैकेट के कुल 5616.3 लीटर शराब एवं 40 आलू की बोरीयाँ बरामद* किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 219/2025 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम बनाम ट्रक नं0 UK 04 CC 1533 का चालक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है । अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
