महर्षि टाइम्स
बलिया। दशम् आर्युवेद दिवस 23 सितम्बर को आयोजन जनपद स्तर पर आयुर्वेद विभाग (आयुष) द्वारा किया जाना है, इस उपलक्ष्य पर मुख्य कार्यक्रम जनपद मुख्यालय पर आयोजित किया जायेगा तथा जनपद में संचालित सभी आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के आस -पास गाँव- गाँव में ग्रामीणों के बीच चौपाल एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाये जायेंगे। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में रोगियों को औषधि - वितरण के साथ, प्रकृति परीक्षण,
औषधीय पौधों की जानकारी तथा उसके लाभ से अवगत कराया जायेगा। आयुर्वेद के
सिद्धान्तों को जन-जन तक पहुँचाने के साथ- साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति
जागरूकता बढ़ाने हेतु जनपद मुख्यालय पर एक भव्य रैली का भी आयोजन किया
जायेगा। यह जानकारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा० अनिल कुमार ने दी है।
