विजयादशमी तक सम्पन्न होंगे दुर्गाष्टमी के 101 कार्यक्रम- बबली मिश्र

MAHARSHI TIMES
0

बेटियां अपनी परम्पराओं की रक्षा, मर्यादा को ध्यान में रखते हुए, प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे-  बबली मिश्र

महर्षि टाइम्स 

बलिया। विश्व हिन्दू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी द्वारा आज बलिया नगर के विभिन्न वार्डो में दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका बबली मिश्र के नेतृत्व में दुर्गाष्टमी कार्यक्रम मनाया गया।दुर्गा वाहिनी कि सदस्य कंचन चौरसिया जी के आवास पर आयोजित दुर्गाष्टमी कार्यक्रमों में सर्वप्रथम शस्त्र पूजन किया गया तथा दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया। कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका बबली मिश्र ने कहा कि दुर्गा वाहिनी प्रत्येक वर्ष दुर्गाष्टमी के कार्यक्रम करता है इस वर्ष 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक बलिया में सभी प्रखंडों में कुल 101 कार्यक्रम सुनिश्चित है। मिश्र ने कहा कि महिला अबला नहीं सबला है इस वाक्य को चरितार्थ करते हुए आज महिलाएं समाज में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम कर रही है। मिश्र ने कहा कि बेटियां दो दो कुलों का नाम रोशन करती है।हिन्दू समाज की बेटियां पाश्चीमी संस्कृति से प्रभावित होकर आधुनिकता के नाम पर नग्नता की ओर ना जाए अपने परंपराओं की रक्षा  एवं मर्यादा को ध्यान में रखते हुए समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी बड़ी सहभागिता सुनिश्चित करे।उक्त अवसर पर बबली मिश्र,कुसुम पांडेय,कंचन चौरसिया,सावित्री देवी,

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top