लल्लन बाग़ी
रसड़ा (बलिया) प्राचीन स्थल लक्ष्मेश्वर डीह किला परिसर में सावन माह के अंतिम सोमवार को श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। जहाँ एक ओर झमाझम बारिश श्रद्धालुओं की आस्था की अग्निपरीक्षा ले रही थी, वहीं दूसरी ओर भक्तों का उत्साह हर बाधा को पार करता नजर आया।
अभिषेक सिंह 'रिशु' के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन में लगभग तीन कुंटल खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।इस आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित सैकड़ों शिवभक्तों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डब्बू सिंह, सर्वनाथ सिंह, संतोष सिंह, राकेश, हरे राम, इम्तियाज, राहुल, गिरधर, शेरू यादव, व छोटू आदि की उपस्थिति और सहयोग सराहनीय रहा।
लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह जी का भी इस कार्यक्रम में आशीर्वाद रहा, जिन्होंने सदैव जनसेवा और धार्मिक आयोजनों को प्राथमिकता दी है।
🔔 बोल बम का जयघोष और प्रसाद वितरण की सेवा के साथ यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।
