जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम का शानदार विजयी आगाज

MAHARSHI TIMES
0





महर्षि टाइम्स जितेन्द्र सिंह (विकास) 

बलिया। चितबड़ागांव जमुना राम मेमोरियल स्कूल में चार दिवसीय सीबीएसई ईस्ट जोन  हॉकी टूर्नामेंट का दूसरा दिन रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। युवा कल्याण अधिकारी श्री आशीष कुमार जी और भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्री मोतीचंद गुप्ता जी ने  खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया  अंडर 14 वर्ग के प्रथम मैच में खेल गांव प्रयागराज ने अपने प्रतिद्वंदी  आरके मिशन बलिया को 1-0 से हराया दूसरे मैच में अंदर-19 मुकाबले में खेल गांव प्रयागराज में अपने प्रतिद्वंदी डीपीएस पटना को एक तरफा मुकाबले में 1-0 से मात दी ।तथा तीसरे रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल की टीम ने आर्मी पब्लिक स्कूल कानपुर को 4-1 से एक तरफा मुकाबले में उनको रौंद दिया।अंडर 19 बालिका में जमुना राम मेमोरियल स्कूल 4-0 से आर्मी पब्लिक स्कूल कानपुर से आगे रही ।इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य महोदय उपस्थित रहे तथा विजेता टीम को मैच जीतने की बधाई दी।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top