कोठिया प्राथमिक विद्यालय में आवागमन के लिए खेत व मेढ़ का है सहारा

MAHARSHI TIMES
0

 


महर्षि टाइम्स 

नगरा(बलिया)। शिक्षा क्षेत्र नगरा के कोठिया प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ने जाने के लिए रास्ता के नाम पर खेतों के बीच से मेढ है जिससे आवागमन करने पर अभिभावकों और बच्चों में अनहोनी की डर की स्थिति का भय बनी रहती है। स्कूल तक आवागमन में बच्चों, शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रधानाध्यापक विमला देवी ने बताया कि विद्यालय का भवन निर्माण 2003 का हुआ है। रास्ता के नाम पर खेत व मेढ़ है। स्कूल आवागमन वाले जरुरत मन्द छात्रों अभिभावकों शिक्षकों और बच्चों को खेत व मेढ़ के सहारे है। जहां विद्यालय आवागमन में विद्यालय काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। विद्यालय में 125 बच्चों का नामांकन है अभिभावकों ने कई बार रास्ते के लिए खंड शिक्षाधिकारी व एसडीएम को अभिभावकों ने कई बार पत्र दिया, अभी तक हल नहीं निकल सका है। गांव के लोगों ने बताया कि रास्ते की जमीन सरकारी है, लेकिन उस पर दूसरे लोग कब्जा जमा रखे हैं। वह रास्ता नहीं निकलने देना चाह रहे हैं। अभिभावक व ग्रामीणों में रामनाथ चौहान, उदयी साधु, राजेश, भूपेश, इन्द्रजीत चौहान, पुष्पराज चौहान ने बताया कि तहसील के अधिकारी यदि इसे गंभीरता से लें तो समस्या का निदान हो सकता है। विद्यालय में खेल का मैदान नहीं है। बिजली, पानी और शौचालय आदि की व्यवस्था ठीक है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top