दिनांक 01.08.2025 को वादी से ट्रैक्टर के चोरी के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 177/2025 धारा 303(2) 317(2)BNS पंजीकृत किया गया था ।
महर्षि टाइम्स
बलिया । थाना फेफना पुलिस टीम के उ0नि0 अशोक कुमार शुक्ला व उ0नि0 शिवम कुमार मौर्या मय हमराह का0 विश्वदीप सिंह , का0 आकाश सिंह, का0 अभय प्रताप सिंह, का0 संजय कुशवाहा, का0 ऋषिदेव यादव के साथ मु0अ0सं0 177/2025 धारा 303(2) 317(2)BNS से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी/विवेचना में बलेजी चट्टी में मामूर थे कि मुखबीर खास की सूचना पर बलेजी चट्टी से जिगनी खास जाने वाले नहर पर आकर चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल से आ रहे 02 संदिग्ध व्यक्तियो को रोकने का प्रयास किया गया तो दोनो व्यक्तियों द्वारा मो0सा0 को मुड़ाकर भागने का प्रयास किया गया किन्तु पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया और पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम *01. रोहित कुमार पुत्र अजय कुमार गुप्ता सा0 रेखहा थाना रसडा जनपद बलिया उम्र करीब 22 वर्ष 02. मकरध्वज चौहान पुत्र मुन्ना उर्फ मुकेश चौहान सा0 तद्दीपुर थाना गडवार जनपद बलिया उम्र करीब 21 वर्ष* बताया व भागने के सम्बन्ध में बताया गया कि थानाक्षेत्र में जो ट्रैक्टर जो चोरी किया गया था वह हम सब ने ही चोरी किया था, मेरे दो अन्य साथी जो चोरी में साथ थे वह दोनों भी चोरी की ट्रैक्टर मेरे पीछे ला रहे है, पुलिस टीम द्वारा वहीं पर कुछ देर इंतजार की तभी उधर से ही एक ट्रैक्टर जिसमें 02 व्यक्ति भी थे, आता दिखाई दिया पुलिस टीम द्वारा उस ट्रैक्टर को रोककर बैठे हुए व्यक्ति से पुछताछ किया गया तो उन्होने अपना नाम *01. आशीष कुमार चौहान पुत्र चन्द्रभूषण चौहान सा0 तद्दीपुर थाना गडवार जनपद उम्र करीब 19 वर्ष, 02.गोलू कुमार यादव पुत्र जितेन्द्र कुमार यादव निवासी बडकी नैना जोर थाना छोटकी नैनी जिला बक्सर बिहार उम्र करीब 18 वर्ष* बताया । पूछताछ उन लोगों द्वारा बताया गया कि दिनांक 27.07.2025 को प्लांट डूमरी में इसी मोटर साइकिल हम लोगों के द्वारा यह ट्रैक्टर चोरी किया गया था । पुलिस हिरासत में लिये अभियुक्तों की जामा तलाशी में 02 अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ । अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद चोरी किया गया स्वराज 735 FE ट्रैक्टर मय ट्राली, 01 अदद मो0सा0 मॉडल TVS लाल रंग नं0 UP 37 E 0633 व 02 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया । बरामद मोटर साइकिल को धारा 207 MV ACT की कार्यवाही करते हुए सीज की कार्यवाही की गयी । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा भेजा गया ।
