हर घर तिरंगा कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित होगा डीआईओएस ने सभी बोर्डो के प्रधानाचार्यो को पत्र भेजा

MAHARSHI TIMES
0

ओमप्रकाश वर्मा

नगरा(बलिया) हर घर तिरंगा कार्यक्रम माध्यमिक विद्यालयों में तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसका पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने सभी बोर्डो के प्रधानाचार्यों को भेजा है। डीआईओएस के पत्र के अनुसार प्रथम चरण 2 से 8 अगस्त से तक चलेगा। इसमें स्कूल की दीवारों और बोडों को कला से सजाया जाएगा. विद्यालयों में तिरंगा, रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन, तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएं और प्रतियोगिता आयोजित कर सैनिकों व पुलिसकर्मियों को आभार पत्र लिखकर डाक विभाग से समन्वय से राखियां भेजी जाएगी। 9 से 12 अगस्त तक द्वितीय

चरण में भव्य तिरंगा म्यूजिकल कांसर्ट आयोजित किया जाएगा। तिरंगा रैलियां मात्राएं, वृहद तिरंगे कपड़े के साथ तिरंगा रैलियों, यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।

तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त के मध्य सभी शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश लेकर उसे वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

प्रधानाचार्य डॉ. उमेशचंद पांडेय का कहना है कि डीआईओएस का पत्र मिला है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top