टेगरही ग्राम प्रधान ने बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु कसी कमर, उपलब्ध कराए हर संसाधन*

MAHARSHI TIMES
0




महर्षि टाइम्स शैलेश सिंह

बैरिया, बलिया । गंगा नदी के प्रचण्ड बाढ़ विभीषिका में फसे टेगरही ग्राम पंचायत के पुरवा वंशगोपाल छपरा व मिश्र के हाता के नागरिकों की सुरक्षा व सहयोग के लिये ग्रामप्रधान शुभम सिंह ने कसी कमर दिया हर प्रकार के सहयोग । बाढ़ पीड़ित नागरिकों में हो रही चहुँ ओर ग्राम प्रधान की प्रशंसा । 

 उल्लेखनीय है कि स्थानीय क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जहां गंगा नदी के पानी ने कहर बरपाया है वही टेगरही ग्राम सभा के पूरवा वंशगोपाल छपरा व मिश्र के हाता भी पूरी तरह बाढ़ की चपेट में चारों ओर से घिर चुका है । यद्यपि बैरिया क्षेत्र में जिला अथवा स्थानीय प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को अभी तक आवश्यकतानुसार मदद करने में पूरी तरह असफल रहा है । ऐसे में नाव , तिरपाल और भोजन के लिये घर छोड़कर बंधे पर शरण लिए नागरिकों की बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है । टेगरही ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान शुभम सिंह ने अपने ग्राम पंचायत अंतर्गत आने क्षेत्र के नागरिकों को स्वयं के खर्च से भोजन की व्यवस्था तथा नाव और तिरपाल की व्यवस्था तत्काल उपलब्ध करा एक मिसाल पैदा किया है , जिसकी चहुँ ओर प्रशंसा की जा रही है । 

ग्राम प्रधान शुभम सिंह ने बताया कि बंधे पर जरनेटर और मेडिकल कैम्प भी लगाया गया है जिससे नागरिकों को कोई परेशानी नही हो सके । उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुये कहा है कि जब तक माँ गंगा अपने पंचायत में है हम सभी नागरिकों को मिलजुलकर एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिये । शासन द्वारा जब भी बाढ़ राहत हेतु राशन आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराई जायेगी नागरिकों को उपलब्ध करा दिया जायेगा , फिलहाल 24 घंटा हम सेवा हेतु तत्पर है ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top