जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों के सम्बंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक।

MAHARSHI TIMES
0

बैरिया व सोनबरसा में बनाए जा रहे 100 बेड का चिकित्सालय का 31 जुलाई को उदघाटन करने के दिए निर्देश

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा विकास खण्ड मनियर एवं चिलकहर में बनाए जा रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि इन स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करते हुए संबंधित विभाग को हैंडओवर करने के निर्देश दिए और उन्होंने इसी कार्यदायी संस्था द्वारा बैरिया व सोनबरसा में बनाए जा रहे 100 बेड का चिकित्सालय के निर्माण कार्य के फिनिशिंग को पूर्ण करने के साथ ही 31 जुलाई को इसका उद्घाटन करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसी कार्यदायी संस्था द्वारा बनाए जा रहे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बलिया जिसकी लागत 8 करोड़ 69 लाख है के संबंध में जानकारी ली, जिस पर उन्हें अवगत कराया गया कि इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है जिस पर जिलाधिकारी ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल को निर्देशित किया कि सभी प्रक्रिया पूर्णकर हर हाल में 28 जुलाई तक अपने प्रभार में कक्षाएं शुरू करें। उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा हरपुर महावल खुर्द में बनाए जा रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी ली, जिस पर उन्हें अवगत कराया गया कि मेन बिल्डिंग तैयार हो चुकी है जिस पर जिलाधिकारी ने चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर यहां पर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया जाए। उन्होंने उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद निर्माण इकाई द्वारा नौरंगा में बनाए जा रहे राजकीय इंटर कॉलेज जिसकी लागत 02 करोड़ 71 लाख है उसकी प्रगति के संबंध में जानकारी ली जिस पर उन्हें अवगत कराया गया की 88 प्रतिशत कार्य हुआ है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द ससमय पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन सिंह, डीडीओ, डीएफओ सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top