केवल सरकार के भरोसे नहीं, बल्कि जनता की निस्वार्थ सेवा के लिये आगे आये नेता व समाजसेवी - सूर्यभान सिंह

MAHARSHI TIMES
0

शैलेश सिंह

बैरिया, बलिया । बैरिया विधान सभा में विभिन्न समस्याओं से जूझ रही जनता के सहयोग हेतु क्षेत्र के सुप्रसिद्ध समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने सभी तथाकथित समाजसेवी व विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले नेताओं को जनहित में आगे आकर मदद करने की अपील किया है । उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मेरे विचार से जो भी समाज सेवा या जनप्रतिनिधी बनकर समाज कि सेवा करना 

चाहते हैं उन सभी लोगो से क्षेत्रिय जनता की यह निवेदन है कि वह केवल बयानबाजी न करें बल्कि जनहित कल्याण हेतु एक कोष का निर्माण करें और आग, बाढ़ ,प्रकृति आपदा तथा हॉस्पिटल में दवाओं के अभाव में दम तोड़ने वाले मरीजों की मदद करे ।

श्री सिंह ने कहा है कि यदि सही में समाजसेवा का जज्बा हैं और निष्ठा पूर्वक जो समाज कि सेवा करना चाहते हैं उन्हें केवल सरकार के भरोसे ही सब कुछ कार्य होने की अपेक्षा नही  रखनी चाहिए , वे समाजसेवी का दर्जा या जनप्रतिनिधी बनना चाहते हैं तो उन लोगो कि भी समाज के रचनात्मक कार्यों में जिम्मेदारी लेनी होगी । क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर हर मुद्धे पर अपना धन भी लगाकर जनता को राहत पहुँचाये। उन्होंने जनसमस्याओं पर प्रकाश डालते हुये कहा कि सोनबरसा अस्पताल पर डीजल , आक्सिजीन अथवा कोई अन्य गम्भीर समस्या होने पर क्षेत्र कि जनता का कोई हानी न हो, बाढ़ के समय व कटान से पीड़ीत व्यक्तियो के लिये हर जगह टेन्ट जनरेटर लगा कर भोजन कि व्यवस्था करने कि जिम्मेदारी समस्त समाजसेवी या जनप्रतिनिधियों कि चाह रखने वालो लोगों की होनी चाहिये । सूर्यभान सिंह ने कहा कि समाजसेवा करना महान कार्य होता हैं इसलिये आप सभी समाजसेवी कहलाने वाले और जनप्रतिनिधी कि चाह रखने वालो लोगों से मेरा अपील हैं कि यदि आप सब सही में जनता का सेवक हैं तो आप लोग एक कमेटी का  चयन कर सारे लोग आपातकालीन व्यवस्था और घटना-दुघर्टना में सहयोग, अस्पतालो में आक्सिजन तथा जनरेटर के खर्चा के लिये जनहित के कोष में अपना अपना हर माह एक एक लाख रुपया जमा करके पूण्य का भागी बने , इससे ये भी होगा कि जीतने भी समाजसेवी और जनप्रतिनिधी बनने का चाह रखने वाले लोग हैं उसके हिसाब से महिने में काफी रुपया जनहित के सुदृढ व्यवस्था के लिये जमा हो जायेगा और जनता की हर समस्या के समाधान में निःस्वार्थ सेवा भी हो जायेगा और पीड़ित व्यक्ति को मौके पर उसकी मदद भी हो पायेगा । उन्होंने कहा कि जनता को भी अपने जनप्रतिनिधि और तथाकथित समाजसेवी लोगों पर दबाव बनाना चाहिये कि वह केवल समाजसेवा और क्षेत्र के बिकास का  झूठा ढिढोरा न पिट सके बल्कि कुछ काम करें ।  उन्होंने जोर देकर कहा कि मुझे किसी पद का लालच नही है और मैं सदियों से निःस्वार्थ सेवा और मदद करता आया हु और आगे भी करता रहूंगा ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top