पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रेवती थाने में किया प्रशासनिक भवन का अनावरण

MAHARSHI TIMES
0

लोगो को सड़क दुर्घटना और बाल अपराध को रोकने में सहयोग का किया अपील

 महर्षि टाइम्स \ रिपोर्टर \ शिवसागर पाण्डेय

रेवती(बलिया)। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गुरुवार की सायं रेवती थाने के प्रशासनिक भवन जिर्णोदार का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अपराध के दलदल में फस रहे बच्चों को रोके।गंगा और सरयू नदी के रास्ते शराब व गौ तस्करी जैसे अपराध में लिप्त हो रहे है।ऐसे बच्चें शिक्षा से जुड़ कर जीवन को बेहत्तर बना सकते है।एसपी ने कहा कि 6 माह में 11 की हत्या हुई है जबकि सड़क दुर्घटना में 127 लोगो की मौत हुई है।आप सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाए तथा हैलमेट का अवश्य प्रयोग करे।अगामी 29 जुलाई को निकलने वाले महाबीरी झंडा के संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पाण्डेय,अखाड़ेदार राजा चौधरी,भोला ओझा,कौशल कुमार से एसपी ने जानकारी ली तथा सुझाव दिया कि मिलजुल कर शांतिपूर्ण ढ़ंग से जुलूस निकाले।कार्यक्रम के दौरान एएसपी कृपाशंकर,सीओ बैरिया फहीम कुरैशी,एसएचओ बैरिया राकेश सिंह,एसओ रेवती संजय मिश्र ने कप्तान का स्वागत किया।नरेंद्र बहादूर सिंह,नवीन सिंह,मांडलू सिंह,सुशील सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top