महर्षि टाइम्स
बलिया। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उ0प्र0 लखनऊ के शोध सर्वेक्षण दल की अध्यक्षता में सिन्दुरिया, बनिया एवं पंसारी जाति जनपद में सर्वेक्षण किये जाने के सम्बन्ध में
सोमवार को विकास भवन के एनआईसी कक्ष में बैठक हुई। जिसमें सिन्दुरिया, बनिया एवं पंसारी जाति से सम्बन्धित प्रतिनिधियों के साथ समाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं राजनैतिक स्थिति के साथ- साथ इनकी निवासत की स्थिति हित में विस्तृत चर्चा की गयी। जनपद के सिन्दुरिया, बनिया एवं पंसारी जाति के प्रतिनिधियों एवं अन्य को भी कोई अभिलेख/साक्ष्य उपलब्ध कराने की आवश्यक्ता हो तो राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उ0प्र0 लखनऊ के शोध सर्वेक्षण दल से कक्ष संख्या-11 निरीक्षण भवन लोनिवि, बलिया में एवं कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, बलिया के कक्ष संख्या- 07 प्रथम तल, विकास भवन, बलिया में (02) दिनों के भीतर 16 जुलाई तक उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है। जिससे कि जनपद में निर्धारित जाति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए शोध सर्वेक्षण दल द्वारा सर्वेक्षण का कार्य किया जा सके। बैठक में जनपद के समस्त तहसीलदार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार एवं सिन्दुरिया, बनिया एवं पंसारी जाति से सम्बन्धित प्रतिनिधिओं उपस्थित रहे।
