डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर नगर पंचायत ने चलाया जनजागरूकता अभियान

MAHARSHI TIMES
0


रजनीश श्रीवास्तव 

सिकंदरपुर | (बलिया) कस्बे में रविवार की सुबह अधिशासी अधिकारी मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया। कर्मचारियों की टीम ने दुकानों पर जाकर व्यापारियों को जागरूक किया कि वे कूड़ा सड़क पर न फेंकें और घूम-घूमकर कूड़ा एकत्र कर रहे सफाई कर्मचारियों को ही कूड़ा दें।

अधिशासी अधिकारी मनोज पाण्डेय ने बताया कि शासन की मंशा है कि कूड़ा वैज्ञानिक और व्यवस्थित तरीके से चिन्हित स्थल तक पहुंचाकर उसका सही निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन स्वच्छ वातावरण में सुरक्षित और बीमारियों से मुक्त रह सके। इस दौरान दुकानदारों से प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील भी की गई। अभियान में नगर पंचायत के कर्मचारी इशांत शर्मा, भीम कुमार, इसरार अहमद सहित कई लोग सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

नगर पंचायत का यह प्रयास कस्बे को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top