मास्टर डाटाबेस तैयार करना, सत्यापन लाक करना एवं छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन से लेकर धनराशि भुगतान की कार्यवाही करें

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। शैक्षिक सत्र 2025-26 में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोडकर) तथा अल्पसंख्यक वर्ग के पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12) के जनपद में संचालित समस्त सरकारी, अर्ध सरकारी एवं मान्यता प्राप्त माध्यमिक शिक्षक संस्थाओ में संबंधित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन लाक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन से लेकर धनराशि भुगतान हेतु समायान्यतर्गत कार्यवाही किए जाने के संबंध में निर्गत समय-सारणी के अनुसार कार्यवाही की जानी है। समय-सारणी में दिये गए समय- सीमा के अंतर्गत छात्रों द्वारा आवेदन पूर्ण किये जाने व शिक्षण संस्थान द्वारा उन आवेदन पत्रों का ऑनलाइन अग्रसारित किए जाने हेतु शिक्षण संस्थान को निरंतर सूचित करने का निर्देश जिलाधिकारी महोदय द्वारा किया गया है। सी0एम0-डैशबोर्ड पर छात्रवृत्ति योजनातर्गत की जाने वाली समीक्षा में शिक्षण संस्थान कोई आवेदन अग्रसारण हेतु लंबित न रहे, इस संबंध में शिक्षण संस्थान के स्तर पर पात्र आवेदनों को समायातर्गत अग्रसारित व अपात्र आवेदनों को निरस्त करना है, जिससे सी0एम0- डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग बेहतर रहे। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12)छात्रवृत्ति आवेदन से लेकर भुगतान हेतु समस्त कार्यवाही सुसंगत छात्रवृत्ति नियमावली प्राविधानों के अनुसार निर्धारित समयातर्गत क्रियान्वय कराना सुनिश्चित करें। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक दवेंद्र कुमार गुप्ता ने दी है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top