महर्षि टाइम्स
बिहार । विधानसभा चुनाव के पास आते-आते सीएम नीतीश कुमार एक के बार एक बड़े ऐलान कर रहे हैं। हाल ही में नीतीश कुमार ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब बिहार में “बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना” के तहत पात्र व्यक्तियों को दी जाने वाली राशि 6000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी गई है। सीएम ने कहा, “बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि विभाग को सभी पात्र पत्रकारों को 6,000 रुपये के बजाय 15,000 रुपये मासिक पेंशन प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।
https://x.com/NitishKumar/status/1948937385552515326
इसके अलावा, बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पेंशन प्राप्त करने वाले पत्रकारों की मृत्यु की स्थिति में, उनके आश्रित जीवनसाथी को 3,000 रुपये के बजाय 10,000 रुपये आजीवन पेंशन प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। पत्रकार लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं। हमने हमेशा पत्रकारों की सुविधाओं का ध्यान रखा है ताकि वे निष्पक्ष रूप से अपनी पत्रकारिता कर सकें और सम्मान के साथ रह सकें।

