महर्षि टाइम्स\रिपोर्टर\शिवसागर पाण्डेय
रेवती(बलिया)। रेवती निवासी 3 साल के शौर्य खेलते हुए शौचालय के टैंक में गिर गया।फलस्वरुप उसकी मौत हो गयी। वार्ड नम्बर 7 निवासी राकेश गुप्ता के दूसरे पुत्र शौर्य कल शनिवार की देर सायं घर के बाहर पड़ोसी हीरालाल के शौचालय टैंक में गिर गया।यह टैक सफाई कराने के लिए मुंह के ढ़क्कन को खोला गया था।घटना से अनभिज्ञ परिवार के लोगो ने गुमशुदगी समझ कर काफी देर तक तलाश भी किया गया।जब सफलता नही मिली तो टैंक में देखा गया तो पता चला शौर्य उसी में मृत पड़ा है।
