महर्षि टाइम्स जितेन्द्र सिंह
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत गुप्ता एवं कुलसचिव श्री एस. एल. पाल के निर्देशन एवं प्रेरणा से बी.एससी. कृषि चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण दिनांक 22 जुलाई 2025 को भारतीय सब्ज़ी अनुसंधान संस्थान (IIVR), वाराणसी में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर डॉ. गोविंद पाल द्वारा विद्यार्थियों को सब्ज़ी उत्पादन एवं अनुसंधान से संबंधित विशेष व्याख्यान प्रदान किया गया। उन्होंने उन्नत किस्मों, कीट प्रबंधन, उत्पादन विधियों एवं अनुसंधान की नवीनतम प्रगति पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
छात्रों को कृषि संबंधित विषय पर विभिन्न उपयोगी जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान छात्रों को संस्थान के विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं एवं अनुसंधान इकाइयों का भ्रमण कराया गया।
इस शैक्षणिक भ्रमण में IIVR के अनीश सिंह, डॉ शिवम सिंह, डॉ बृजेश मौर्य, एवं डॉ रजत सिंह ने भी विद्यार्थियों को तकनीकी जानकारियाँ देने एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
छात्रों के साथ विश्वविद्यालय के तीन प्राध्यापकगण — डॉ. लाल विजय सिंह, डॉ. ऋषभ मौर्य, एवं डॉ. अमर सिंह — उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षण के साथ-साथ क्षेत्रीय अनुभव भी प्रदान किया।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुलपति प्रो. संजीत गुप्ता एवं कुलसचिव श्री एस. एल. पाल को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिनके समर्थन एवं सक्रिय नेतृत्व के कारण यह शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।


