नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में श्रद्धेय चिंतामणि सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

रसड़ा बलिया। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, अखनपुरा रसड़ा बलिया में विद्या भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व प्रदेश निरीक्षक एवं प्रखर शिक्षाविद श्रद्धेय श्री चिंतामणि सिंह जी के निधन पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेन्द्र पांडे ने की।

प्रधानाचार्य डॉ. पांडे ने श्रद्धेय सिंह जी के प्रेरणादायी जीवन और उनके शैक्षिक व संगठनात्मक योगदानों को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन विद्या भारती के लिए एक प्रेरणास्त्रोत था। उनकी सादगी, निष्ठा एवं दूरदर्शिता ने अनेक कार्यकर्ताओं को दिशा दी।

सभा में उपस्थित आचार्यों, आचार्याओं एवं छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। वक्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top