मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लिए 24 से 14 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की निम्नलिखित योजनाओं के अन्तर्गत जन सामान्य को आनलाइन आवेदन करनेे हेतु विभागीय पोर्टल http//fisheries.up. gov.in पर 24 जुलाई से 14 अगस्त तक खोला जा रहा हैः- जिसमें मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष अंतर्गतः मछली विक्रय हेतु मोपेड विथ आइसबाॅक्सस परियोजना, अन्तर्राज्यीय भ्रमण, दक्षता विकास, प्रदर्शनी और सेमिनारों के लिए मत्स्य पालकों/मछुआरों का प्रशिक्षण/भ्रमण कार्यक्रम उपरोक्त योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु योजनावार आवेदन पृथक-पृथक करने होगें। योजनान्तर्गत परियोजनाओं का विवरण को विभागीय वेबसाइट http//fisheries.up.gov.in पर देखा जासकता है। उक्त योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है, तो संशोधित प्राविधान लागू होगें। योजना में पूर्व के वर्षो में निरस्त/प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण बलिया, मुहल्ला- बनकटा से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top