निलिट से ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए 21 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेद

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रशिक्षणार्थियों के आनलाइन आवेदन से लेकर प्रशिक्षण प्रारम्भ किये जाने हेतु समय - सीमा बढ़ाये जाने हेतु संशोधित समय सारणी का निर्धारण में पिछड़े वर्ग बेरोजगार युवक/ युवतियों के लिए निलित से ओ लेवल एव सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑनलाइन आवेदन संचालित है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था NIELIT से इच्छुक अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को '0 Level एंव CCC कम्यूटर प्रशिक्षण हेतु पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 की बेवसाइट

backwardwelfareup.in एंव obecomputertraining.upsdc.gov.in पर दिये गये प्रशिक्षण कार्यक्रम की समय - सारणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 14 जुलाई से

बढ़ाकर 21 जुलाई तक अन्तिम तिथि निधारित किया गया है। इच्छुक अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों द्वारा '0 Level एंव 'CCC' कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन एंव शैक्षिक व अन्य अभिलेखों को अपलोड किया जाना तथा आवेदन की प्रति डाउनलोड कर समस्त अभिलेखों सहित

प्रिन्ट आउट प्राप्त कर स्वप्रमाणित करते हुए जिला पिछडा वर्ग कल्याण विभाग, कक्ष संख्या-7, प्ररथम तल विकास भवन, बलिया में दिनांक 21 जुलाई समय सांय 05 वजे तक के पूर्ण अनिवाय रूप से स्वःप्रमाणित हार्ड कॉपी जमा किया जाना है। आनलाइन आवेदन पत्र ससमय जमा न होने की दशा मे

आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा, जिसके लिए छात्र/छात्रा स्वंय जिम्मेदार होंगें। आवेदक द्वारा आनलाइन आवेदन में निम्नलिखित अभिलेख अनिवार्य है। जिसमें जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (ग्रामीण एंव शहरी क्षेत्र दोनो में वार्षिक आय रू० 01 लाख तक निर्धारित है)

(जाति/आय प्रमाण पत्र बोर्ड ऑफ रेवेन्यू/ई--डिस्ट्रिक्ट की बेवसाइट पर होनाअनिवार्य है। हाईस्कूल का अंक पत्र एंव प्रमाण पत्र, इण्टरमीडिएट का अंक पत्र एंव प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति लगाना अनिवार्य होगा।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top