महर्षि टाइम्स
बलिया। उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मुन्शी/मोलवी (सेकेण्डरी) आलिम (सीनियर सेकेण्डरी) परीक्षा वर्ष-2025 में जनपद बलिया के टाप टेन परीक्षार्थियों को श्री दानिश आजाद अन्सारी राज्य मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज उ0प्र0 सरकार द्वारा सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सेकेण्डरी परीक्षा मेे जनपद मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कु0 सुम्बुल अतीक व सीनियर सेकेण्डरी परीक्षा मेे जनपद मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कु0 तबस्सुम परवीन को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के साथ साथ माननीय मंत्री जी द्वारा एक एक टैबलेट देने का भी घोषणा किया गया। मंत्री जी द्वारा सेकेण्डरी कक्षा के जनपद के मेधा सूची में 10 सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं तथा सीनियर सेकेण्डरी के मेधा सूची में 10 सर्वोच्च छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मंत्री जी द्वारा छात्र/छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि शिक्षा प्राप्त करने में किसी भी प्रकार का कोई बाधा उत्पन्न नही होने दिया जायेगा। सेकेण्डरी की जनपद मेधा सूची में 10 में से 07 छात्राओं एवं सीनियर सेकेण्डरी की जनपद मेधा सूची में 10 में से 09 छात्राओं के सम्मिलित होने पर मंत्री जी द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए कहा गया कि जनपद बलिया में इस परीक्षा में बच्चियों द्वारा बाजी मारी गयी है।उक्त कार्यक्रम के समाप्ति के उपरान्त मंत्री जी द्वारा जनपद में संचालित राज्यानुदानित मदरसों के प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्यो के साथ अहम बैठक कर मदरसों मे शिक्षा की गुणवत्ता को और भी बेहतर एवं रोजगार परक बनाने पर विशेष बल देने साथ-साथ राज्यानुदानित मदरसों के शिक्षकों को डायट पर ट्रेनिंग प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त कार्यक्रम में जावेद कमर खान, सदस्य, हज समिति उ0प्र0, संत कुमार, मिठाईलाल अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, बलिया एवं आशुतोष पाण्डेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बलिया आदि उपस्थित रहे।
