महर्षि टाइम्स
बलिया। जनपद के समस्त किसान भाईयों को सूचित करते हुए उप कृषि निदेशक ने बताया है कि वर्ष 2025 के खरीफ सीजन हेतु जनपद के समस्त राजकीय कृषि बीज भण्डारो पर उपलब्ध बीजों के विक्रय हेतु उ0प्र0 सरकार द्वारा फुटकर बिक्रय मूल्यों का निर्धारण किया गया है। बीज जनपद के पंजीकृत कृषकों को पॉश मशीन द्वारा वितरित किया जायेगा एवं कृषक बीज मूल्य का 50 प्रतिशत कृषक अंश भुगतान कर प्राप्त कर सकेगें।
