हाफ एनकाउंटर में बदमाश के पैर में लगी गोली गिरफ्तार, एक बदमाश फरार ।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 नाजायज पिस्टल .32 बोर मय 1 खोखा कारतूस व 1 जिन्दा कारतूस तथा 1 मो0सा0 पल्सर किया गया बरामद  

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में  थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

उल्लेखनीय है कि दिनांक 21.05.2025 समय 08.30 बजे मजरुब  अरुण गुप्ता पुत्र स्व0 बृज किशोर निवासी कासिम बाजार थाना कोतवाली जनपद बलिया के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर करने के संबंध में मोटर साइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों रोहित पुत्र अज्ञात  2. अमित गुप्ता पुत्र अज्ञात  3. अभिषेक सोनी पुत्र अज्ञात 4. अभिषेक सेठ पुत्र अज्ञात निवासीगण जापलिनगंज थाना कोतवाली जनपद बलिया के विरुद्ध  मजरुब की पुत्री मुकदमा वादिनी निवासी वार्ड नं0 20 अरुण मेडिकल स्टोर कासिम बाजार चौक थाना कोतवाली जनपद बलिया द्वारा प्रार्थना पत्र देकर थाना स्थानीय पर मु०अ०स० 194/2025 धारा 109(1), बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कराया गया था । 

इसी क्रम में मुकदमा के आधार पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम बनाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था। दौराने विवेचना सीसीटीवी फुटेज, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तगण 1. मुकेश कुमार सिंह उर्फ अंशु सिंह उर्फ रुद्रा सिंह पुत्र दिलिप सिंह निवासी पियरौटा थाना रेवती जनपद बलिया 2. रोहित वर्मा उर्फ सरल पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी देवरिया खुर्द थाना फेफना जनपद बलिया को दिनांक 28.05.2025 को प्रभारी निरीक्षक  योगेन्द्र बहादुर सिंह थाना कोतवाली बलिया मय हमराह थाना टीम पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त मुकेश कुमार सिंह उर्फ अंशु सिंह उर्फ रुद्रा सिंह पुत्र दिलिप सिंह निवासी पियरौटा थाना रेवती जनपद बलिया द्वारा पुलिस टीम पर माल्देपुर मोड ग्रीन फील्ड के पास अवैध असलहे से जान से मारने की नीयत से हमला किया गया जिसमे पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ कार्यवाही के दौरान अभियुक्त मुकेश कुमार सिंह उर्फ अंशु सिंह उर्फ रुद्रा सिंह उपरोक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया है, जिसके कब्जे से 01  अदद नाजायज पिस्टल .32 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस तथा 01 अदद  मो0सा0 पल्सर बरामद की गयी। अभियुक्त मुकेश कुमार सिंह उर्फ अंशु सिंह उर्फ रुद्रा सिंह को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। तथा अभियुक्त मुकेश कुमार सिंह उर्फ अंशु सिंह उर्फ रुद्रा सिंह उपरोक्त का साथी रोहित वर्मा उर्फ सरल पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी देवरिया खुर्द थाना फेफना जनपद बलिया मौके से भाग निकला है। तथा इसी क्रम में प्रकाश में आये अभियुक्त अखिलेश कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू गुप्ता पुत्र स्व0 कन्हैया प्रसाद निवासी कासिम बाजार थाना कोतवाली जनपद बलिया को दिनांक 28.05.2025 को  गिरफ्तार किया गया। घटना में अब तक सीसीटीवी फुटेज, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना पर यह तथ्य प्रकाश में आये है, कि अभियुक्त अभिषेक गुप्ता सेठू पुत्र अखिलेश कुमार गुप्ता निवासी कासिम बाजार थाना कोतवाली जनपद बलिया द्वारा अपने पिता अखिलेश कुमार गुप्ता तथा अपने साथी रोहित व अमित गुप्ता के साथ मिलकर संपत्ति के विवाद को लेकर 1. मुकेश कुमार सिंह उर्फ अंशु सिंह उर्फ रुद्रा सिंह पुत्र दिलिप सिंह निवासी पियरौटा थाना रेवती जनपद बलिया 2. रोहित वर्मा उर्फ सरल पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी देवरिया खुर्द थाना फेफना जनपद बलिया को मुकदमा पीडित अरुण कुमार गुप्ता को जान से मारने की लिए रुपये दिये थे। तथा घटना कारित करने के उपरान्त दोनों को 01 मारूती कार व एक-एक सोने की चैन देने का वादा किया था। थाना स्थानीय से अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

 

                    बाइट पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह 

*पंजीकृत अभियोग-*

1.मु०अ०स० 194/2025 धारा 109(1) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद बलिया 

2.मु0अ0सं0- 0213/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली बलिया


*पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1.मुकेश कुमार सिंह उर्फ अंशु सिंह उर्फ रुद्रा सिंह पुत्र दिलिप सिंह निवासी पियरौटा थाना रेवती जनपद बलिया उम्र करीब 34 वर्ष ।


*अभियुक्त मुकेश कुमार सिंह का अपराधिक इतिहास-*

1.मु0अ0सं0 6333/2014 धारा 147,323,427,452,504,506 भादवि0 थाना रेवती जनपद बलिया। 

2.मु0अ0सं0 6336/2014 धारा 147,323,427,452,504,506 भादवि0 थाना रेवती जनपद बलिया। 

3.मु0अ0सं0 209/2017 धारा 323,504,506 भदावि0 थाना बैरिया जनपद बलिया। 

4.मु0अ0सं0 194/2025 धारा 109(1) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद बलिया।

 

*प्रकाश में आये गिरफ्तार अभियुक्त  का विवरण-* 

1.अखिलेश कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू गुप्ता पुत्र स्व0 कन्हैया प्रसाद निवासी कासिम बाजार थाना कोतवाली जनपद बलिया उम्र करीब 55 वर्ष।

 

*बरामदगी का विवरण-*

1. घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर 

2. 01 अदद खोखा कारतूस 

3. 01 अदद जिन्दा कारतूस। 

4. घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल ।

  

*गिरफ्तारी व अनावरण करने वाली टीम-*

1.    प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह थाना कोतवाली जनपद बलिया। 

2.    निरीक्षक  विश्वानाथ यादव सर्विलास प्रभारी जनपद बलिया।

3. उ0नि0  गिरीजेश सिंह थाना कोतवाली जनपद बलिया। 

4. उ0नि0  हितेश कुमार एसओजी प्रभारी जनपद बलिया। 

5. हे0का0 दिलिप पाठक एसओजी टीम बलिया 

6. हे0का0 मंगला प्रसाद सिंह एसओजी टीम बलिया 

7. हे0का0 रोहित कुमार सर्विलास टीम बलिया 

8. हे0का0 अमरदेव यादव एसओजी टीम बलिया 

9. हे0का0 देवेन्द्र कुमार सरोज सर्विलांस टीम बलिया 

10. का0 पंकज सिंह एसओजी टीम बलिया 

11. का0 विकास सिंह सर्विलांस टीम बलिया 

12. का0 सूर्या प्रकाश एसओजी टीम बलिया 

13. का0 अर्जुन यादव सर्विलांस टीम बलिया 

14. का0 प्रिन्स कुमार सिंह थाना कोतवाली जनपद बलिया 

15. का0 हर्षित पाण्डेय थाना कोतवाली जनपद बलिया 

16. का0 शत्रुधन कुमार थाना कोतवाली जनपद बलिया। 

17. का0 सौरभ कुमार थाना कोतवाली जनपद बलिया। 

18. का0 संदीप यादव थाना कोतवाली जनपद बलिया

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top