महर्षि टाइम्स
बलिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रविवार को आइसक्रीम अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने दो स्थानों से विभिन्न आइसक्रिमो के कुल 6 नमूने संग्रहित किये। सभी नमूनों को सम्बंधित आइसक्रीम विक्रेताओं के समक्ष सील किया गया। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जायेगा।
सहायक आयुक्त द्वितीय वेद प्रकाश मिश्रा के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने नगरा के वार्ड नंबर 3 व सहतवार क्षेत्र के ब्रह्मस्थान स्थित एक दुकान से आइसक्रीम, आइसकैंडी, अपमिश्रक, बनिला आइसक्रीम व चीनी के कुलन 6 नमूने संग्रहित किये।

