रामनवमी पर विश्व हिन्दू परिषद निकालेगा भव्य शोभा यात्रा

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। संसार में हिंदू संस्कृति के संरक्षण को प्रतिज्ञाबद्ध संगठन विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 6 अप्रैल रामनवमी के दिन शोभा यात्रा निकाली जाएगी I इस शोभा यात्रा से सम्बंधित विश्व हिन्दू परिषद की जिला बैठक 5 अप्रैल को आहुत की गयी जिसमें विश्व हिन्दू परिषद के सभी आयामों के सदस्य उपस्थित रहे I विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे ने बैठक का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विश्व हिन्दू परिषद ने अपने 60 वर्षों तक हिन्दू संस्कृति को संजोए हुए समाज के सभी वर्गों को एकता के सूत्र में पिरोने का काम करता रहा है एवं इसकी प्रेरणा हमारे आराध्य प्रभु श्री राम से मिलती है जिनके जीवन आदर्शों को हम सभी को अपने दैनिक जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए एवं ऐसे आराध्य प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव कल 6 अप्रैल को प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सायं 5 बजे से रामलीला मैदान से प्रभु श्रीराम की आरती के पश्चात निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरेगी I साथ ही श्री चौबे ने सभी कार्यकर्ताओं को तैयारियों हेतु कमर कसने को प्रेरित करते हुए सभी को शोभा यात्रा से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी । उक्त बैठक में विभाग मंत्री विवेकानंद पाण्डेय, जिला कार्याध्यक्ष कृष्णा जी शाह, जिला मंत्री भानू तिवारी, सह मंत्री जितेंद्र ठाकुर एवं संतोष गुप्ता, संजेश तिवारी, मनोज चौबे, बबली मिश्रा, राजू पटेल, अरुण सिंह, सनक पाण्डेय, अमन वर्मा आदि उपस्थित रहे I

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top