शिक्षक उन्नयन गोष्ठी व सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ

MAHARSHI TIMES
0



महर्षि टाइम्स 

चिलकहर बलिया । ब्लाक संसाधन केन्द्र चिलकहर पर 'शिक्षक उन्नयन गोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव व संयुक्त शिक्षा निदेशक (वाराणसी) विनोद राय तथा विशिष्ट अतिथियों में डायट प्राचार्य शिवम् पांडेय एवं प्राशिसं के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु सिंह रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगणों के द्वारा माँ सरस्वती का पूजन माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।मुख्य अतिथि विनोद कुमार राय ने कहा बलिया व बलिया के लोगों से गहरा लगाव रहा है। जहां पर मैं बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए आज इस जगह पहुंचा हु। श्री राय ने कहा कि वही समाज सफल होता है, जिसमें शिक्षकों का सम्मान होता है। सेवानिवृत्ति के बाद समाज को इन शिक्षकों की जरूरत है। कहा कि हम सभी इसी नर्सरी की पौध हैं। हमें आज इन शिक्षकों को सम्मानित करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि जिन्होंने हमें पढ़ाया। हमें ज्ञान दिया। आज हम उन्हें सम्मानित कर पा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य शिवम् पांडेय ने कहा कि हम सभी को मिलकर इस मर्यादा को बरकरार रखना चाहिए, क्योंकि यह एक विशिष्ट परंपरा है। साथ ही उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्त शिक्षक सिर्फ शिक्षा विभाग के नियमों से सेवा निवृत्त होते हैं। बाकी उसकी सेवा समय-समय पर शिक्षा जगत में मार्ग दर्शन एवं सुधार के लिया जाता रहता है। इस मौके पर मुख्य रूप से महिला शिक्षा नेत्री अनु सिंह सहित 17 ब्लॉकों के प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं मंत्री कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत्त अध्यापक त्रिलोकी नाथ सिंह व संचालन प्राशिसं चिलकहर पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजक बलवंत सिंह व अरूण पाण्डेय ने सभी आगंतुक अतिथिगणों की अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। बलवंत सिंह ने अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित समस्त शिक्षक गणों का आभार व्यक्त करते हुए प्राशिंस युवा साथियों को आगे बढ़ कर सहभागिता सुनिश्चित करने जरुरत पर बल दिया। शिव जन्म यादव,आशुतोष सिंह, अनिल सिंह, मानवेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, हर्षनाथ यादव, सहित सैकड़ों अध्यापक एवं अध्यापिका उपस्थित रहीं।माँ सरस्वती का वैदिक पूजन श्रीकांत पांडेय सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय जोगी डीह ने कराया एवं सरस्वती वंदना डॉ आराधना उपाध्याय प्रधानाध्यापिका जोगापुर किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top