भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस मनाया।

MAHARSHI TIMES
0


भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी - संजय मिश्रा जिलाअध्यक्ष 

भारतीय जनता पार्टी जो कहतीं हैं वो करतीं हैं - नीरज शेखर राज्य सभा सांसद 

महर्षि टाइम्स जितेन्द्र कुमार सिंह 

बलिया। भारतीय जनता पार्टी के जनपदीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष संजय मिश्र के नेतृत्व में मनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा व सांसद नीरज शेखर ने पार्टी का झण्डा फहराया। जिलाध्यक्ष ने पार्टी के 45 साल के सफर को सबके समक्ष रखा। साथ ही पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

उन्होंने भाजपा सरकारों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि देश में सबसे ज्यादा सांसद व विधायक भाजपा के हैं। हमें पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्य करना होगा। अपनी विचारधारा के स्तर पर भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ हमारे वैचारिक और संगठनात्मक सम्बध है। भाजपा का आरंभ काफी कठीनाई वाला रहा है।1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री की हत्या के बाद भाजपा को महज दो सीटें मिली थी, लेकिन आज भाजपा ने तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई। यही नहीं 19 राज्यों में भाजपा या‌ भाजपा सहयोगी की सरकार है।

पार्टी की सबसे बड़ी महत्ता यह है कि सभी सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले कार्यकर्ता पार्टी के बड़े पदों पर हैं। यह विशेषता भाजपा को दूसरे दलों से अलग करती है। भाजपा में अलग अलग प्रकोष्ठ है, जिसके माध्यम से हर वर्ग के लिए काम होता है। युवाओं के लिए भाजपा युवा मोर्चा है।आज सभी ब्लाकों में मण्डल अध्यक्ष व बुथ अध्यक्ष हैं। महिला मोर्चा, किसान मोर्चा भी अपनी टीम बना चुका है। प्रदेश के सभी 1018 मण्डल में टीम गठित कर एक बड़ी टोली कार्यरत हैं। प्रदेश में तीन करोड़ प्राथमिक तथा दो लाख पचास हजार लोग पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं।

कहा कि 162459 बूथ हैं और प्रत्येक बूथ पर भाजपा के 17 सदस्यीय बूथ समिति कार्य कर रही है। एक लाख पच्चीस हजार बूथों पर प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में 2205500 नए‌ आयुष्मान भारत कार्ड, 161699 उज्ज्वला कनेक्शन, 272252 जीवन ज्योति बीमा द्वारा भाजपा सीधे आम लोगों के सम्पर्क में रहती है। नगरीय क्षेत्र में 385533 उज्ज्वला, 387490 आयुष्मान भारत कार्ड और 358000 पीएम स्वनिधि योजना द्वारा भाजपा हर क्षेत्र के लोगों के साथ संपर्क में रहती है।

कुंभ से लगायत किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ता पुरे मनोयोग के साथ लगते हैं। संगम का जल उपलब्ध कराकर भाजपा के कार्यकर्ता अभिभूत है। कहा कि प्रदेश में अपराध व अपराधियों के प्रति जीरो टांलरेंस है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश के 15 करोड़ गरीबो को राशन दिया जा रहा है। प्रदेश में 7.5 लाख सरकारी नौकरी मिली। प्रत्येक जिले में मेडिकल कालेज की स्थापना के साथ सभी कमीश्नरी में एक विश्वविद्यालय का कार्य चल रहा है। 

भाजपा जो कहती है, करती है : नीरज शेखर 

सांसद नीरज शेखर ने कहा कि भाजपा ने जो कहा वह कर के दिखाया। कश्मीर में 370 खत्म किया गया। राम मंदिर का निर्माण तथा तीन तलाक उदाहरण है। आज पूरा विश्व भाजपा सरकार की सराहना कर रहा है। महाकुंभ में देश विदेश से 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इस मौके पर बबन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, संजीव कुमार डम्पू, आलोक शुक्ला, अरुण सिंह, अशोक यादव, सतबीर सिंह, पंकज सिंह, नितेश मिश्रा मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top